छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यानी रविवार को 'छावा' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जिसमें संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित घटनाओं को दर्शाया गया है। फिल्म देखने के बाद CM साय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा, "आज हम छावा फिल्म देखने आए हैं, यह शिवाजी के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। उन्होंने देश के लिए कितनी बहादुरी से लड़ाई लड़ी, अपनी जान दी और धर्म के साथ कभी झुकें नहीं, उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया- यही पूरी फिल्म की सीख है।"
'इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है'- CM विष्णुदेव
सीएम साय ने सुदर्शन चैनल द्वारा पूछे गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुआ है, यह बिल्कुल लगता है। मैकाले की जो शिक्षा पद्धति रही उसमें जो हमारे असली सम्राट और राजा रहे, उनके पराक्रम को छिपाया गया और मुग़लों को महत्व दिया गया। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में काम कर रहे हैं।"