सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

महादेव शिव के भोले से नाबालिग का अपहरण,; हिन्दू लड़की से रेप भी... कुंडा में द केरल स्टोरी, मोहम्मद आशिक की बहन और बुआ भी नामजद

नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण और रेप करने वाला मोहम्मद आशिक प्रतापगढ़ में गिरफ्तार

Rahul Panday
  • Mar 20 2025 2:45PM

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में द केरल स्टोरी जैसा मामला सामने आया है। यहाँ OBC समाज की एक नाबालिग हिन्दू लड़की के अपहरण और रेप केस में पुलिस ने मोहम्मद आशिक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार (20 मार्च) को गिरफ्तार हुआ मोहम्मद आशिक खुद को भोले कहता था जो महादेव शिव का नाम है। इस घटना में मोहमद आशिक की बहन और बुआ भी शामिल बताई जा रहीं हैं। घटना रविवार (9 मार्च 2025) की है।  

यह घटना प्रतापगढ़ जिले के थानाक्षेत्र कुंडा की है। गुरुवार (13 मार्च) को यहाँ OBC समुदाय के एक हिन्दू युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि उनकी 15 वर्षीया बहन कक्षा 10 की छात्रा है। 9 मार्च की सुबह वह कोचिंग करने पास के ही कस्बे में जा रही थी। तभी रास्ते में प्रतापगढ़ का ही रहने वाला मोहम्मद आशिक पीड़िता से मिला। मोहम्मद आशिक लोगों से  खुद को भोले बताया करता था। 

 शिकायतकर्ता के मुताबिक मोहम्मद आशिक पीड़िता की नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर कहीं अपने साथ ले गया। इस अपराध में आशिक की बहन और बुआ को भी शामिल बताया गया है। जब पीड़िता ने अपने स्तर से आशिक, उसकी बहन और बुआ से अपनी बहन के बारे में सवाल-जवाब किया तो आरोपितों ने कहीं मुँह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसी वजह से शिकायतकर्ता लगभग 4 दिनों तक डर से चुप रही। 

आखिरकार 13 मार्च को महिला ने थाने में तहरीर दी। इस तहरीर में मोहम्मद आशिक सहित उसकी बहन और बुआ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की गई। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान ले कर FIR दर्ज कर ली। FIR दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फ़रार हो गए जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें बना कर दबिश देनी शुरू कर दी। पुलिस फरार चल रहे आरोपित की तलाश में जुटी थी।

इस बीच पुलिस ने पीड़िता को सही सलामत बरामद कर लिया। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज हुआ तो उसने अपने साथ मोहम्मद आशिक द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगाया।  पीड़िता के बयानों के बाद केस में पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। गुरुवार (20 मार्च 2025) को मुख्य आरोपित मोहम्मद आशिक उर्फ़ भोले की लोकेश मिल गई। वह कुंडा जंक्शन से कहीं फरार होने की फिराक में घूम रहा था। दबिश दे कर उसे दबोच लिया गया।

आरोपित को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2), 87, 351 (3) और 65(1) के साथ पाक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। केस में नामजद मोहम्मद आशिक की बहन व बुआ की संलिप्तता की जाँच पुलिस द्वारा करवाई जा रही है। सुदर्शन न्यूज़ के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार