सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Paralympics 2024: योगेश कथुनिया ने देश को दिलाया 8वां मेडल, डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर

योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इसी के साथ भारते के झोली में 8वां मेडल आया है।

Rashmi Singh
  • Sep 2 2024 3:27PM

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे है। आज पांचवें दिन भी भारतीय एथलीट का एक्शन जारी है। भारत के तरफ से योगश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। 

बता दें कि, योगेश ने 42.22 मीटर का थ्रो किया। जो उनका बेस्ट थ्रो के साथ रहा। इसी थ्रो के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया। वहीं ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस क्लॉडनी ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। बतिस्ता ने 46.86 के बेस्ट थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। बतिस्ता का ये थ्रो पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में इस इवेंट का बेस्ट थ्रो रहा है। वहीं ग्रीस के त्जौनीस कोंस्टैटिनोस ने 41.32 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। 

योगेश कथुनिया का प्रदर्शन

 पहला थ्रो- 42.22 मीटर
दूसरा थ्रो- 41.50 मीटर
तीसरा थ्रो- 41.55 मीटर
चौथा थ्रो- 40.33 मीटर
पांचवां थ्रो- 40.89 मीटर
छठा थ्रो- 39.68 मीटर 

भारत की झोली में आई 8वीं मेडल 

 आपको बता दें कि, पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में अब तक 8 मेडल आ चुके है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। देश के लिए सबसे पहले अवनि लेखरा ने R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शुक्रवार यानी 30 अगस्त को स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी इवेंट में भरत की तरफ से मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। वहीं तीसरा मेडल प्रीति पाल ने देश को दिलाया। उन्होंने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पांचवां मेडल बॉन्ज के रुप में जीता है। इसके बाद प्रीति पाल ने वूमेन्स 200 मीटर रेस में  इस ओलंपिक में दूसरा मेडल जीता है। उन्होंने दूसरा मेडल ब्रॉन्ज के रुप में जीता है। वहीं निषाद कुमार ने मेन्स हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता। अब 8वें मेडल योगेश ने भारत को दिलाया है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार