गोवा में करीब एक साल पहले एक महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित किए गए 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ए. कोआन का निलंबन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रद्द किया गया हैं। केन्द्रीय सरकार ने अब उनकी तैनाती अंडमान ओर निकोबार द्वीप समूह में की है।
घटना का विवरण
16 अगस्त ,2023 को गोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें ए. कोआन पर आरोप लगाया गया था की उन्होंने उत्तरी गोवा के एक क्लब मे नशे की हालत में एक महिला टूरिस्ट के साथ बदसलूकी की थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
गोवा के मुख्यमंत्री का बयान
सीएम प्रमोद सावंत ने विधानसभा में आरोप लगाते हुए कहा है की AGMUT कैडर के कोआन घटना के समय नशे में थे। वहीं आगे मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि, "सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"।
क्या है पूरा मामला ?
अगस्त 2023 मे उत्तरी गोवा के कलंगुट मे स्थित लास ओलास बार और रेस्तरां मे ए.कोआन पर नशे में धूत होकर एक महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसने भारी हंगामा मचाया था। अब राष्ट्रपति द्वारा उनका सस्पेन्शन रद्द कर दिया गया है और उनकी तैनाती अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कर दी गई हैं।