सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

छत्तीसगढ़: "मार्च 2026 तक वामपंथ उग्रवाद का करेंगे सफाया..." केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- धारा 370 का भविष्य में भी नहीं होगा वजूद

Amit Shah in Raipur: केंद्रीय गृह मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्य नक्सल आतंक से हो जायेंगे मुक्त।

Ravi Rohan
  • Aug 24 2024 7:41PM

केंद्रीय गृह मंत्री सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ इन दिनों दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गृह मंत्री ने नक्सलवाद पर समन्वय बैठक की अध्यक्षता की है। 4 घंटे चली यह मीटिंग रायपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में 7 राज्यों के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में अंतर्राज्यीय समन्वय और वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक (DGP) शामिल हुए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियान तेजी से चल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, सीएम साय भी शाह के साथ मौजूद हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि, "मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्य नक्सल आतंक से मुक्त हो जायेंगे। पूरा देश वामपंथ उग्रवाद से मुक्त होगा। छत्तीसगढ़ में नई सरकार आने के बाद नक्सल मोर्चे पर बढ़िया काम हुए हैं। मैं सीएम और गृह मंत्री को दिल से बधाई देता हूं।" 

 गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने से पहले आज चंपारण पहुंच कर महाप्रभु वल्लभाचार्य के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल व चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार