सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम ज़ोन 06 में हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पॉलिथीन रखने वालों पर भी हुआ एक्शन

लखनऊ शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य कराया जा रहा है।

Rajat Mishra
  • Aug 24 2024 8:34PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
लखनऊ शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।
 
उसी क्रम में आज ज़ोन 06 अंतर्गत वृहद अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी ज़ोन 06 के निर्देशानुसार नेहा यादव राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में आज क्षेत्रान्तर्गत चरक चौराहे से बुलाकी अड्डा तक, तुरियागंज चौराहे से गिरधारसिंह स्कूल तक, बावनीगंज वार्ड में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया गया।जिसमें 15 जुग्गी, 40 ठेले,100 प्रचार बोर्ड,12 एंगल,05 तक्थ इत्यादि हटवाए गए।इसके अतिरिक्त करीब 05 किलो प्रतिबन्धित प्लास्टिक/पॉलिथिन जब्त कर 50000 रु० का जुर्माना वसूल किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार