सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"AAP को यमुना मैया का लगा श्राप...", CM पद का इस्तीफा देने पहुंची आतिशी पर LG वीके सक्सेना का तंज

दिल्ली में यमुना प्रदूषण पर एलजी ने की आलोचना, केजरीवाल और आतिशी पर साधा निशाना।

Ravi Rohan
  • Feb 10 2025 1:20PM

बीते रविवार को जब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी राजभवन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर इस्तीफा देने पहुंची, तो एलजी ने यमुना के प्रदूषण के मुद्दे पर उनसे कड़ी प्रतिक्रिया दी। वीके सक्सेना ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि "आपको यमुना मैया का श्राप लगा है" और यह भी कहा कि सरकार को यमुना की सफाई के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे।

केजरीवाल को भी दी थी चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक, एलजी सक्सेना ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी यमुना के प्रदूषण को लेकर चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से एक परियोजना को रोकने के लिए कहा था, जिसका उद्देश्य यमुना नदी को साफ करना था। हालांकि इस मुद्दे पर आतिशी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यमुना की सफाई पर विवाद

यह विवाद लगभग दो साल पुराना है। जनवरी 2023 में, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने यमुना के प्रदूषण को कम करने के लिए एलजी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति का कार्य शुरू होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया, लेकिन बाद में दिल्ली सरकार ने एनजीटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट की रोक अब दो साल से अधिक समय से जारी है। इसी दौरान, वीके सक्सेना ने केजरीवाल से कहा था कि उन्हें यमुना के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से यह आदेश मिला कि वह सीएम कार्यालय नहीं जा सकते, तो आतिशी को 21 सितंबर 2024 को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि, इस दौरान आम आदमी पार्टी और आतिशी ने खुद को अस्थायी मुख्यमंत्री माना था।

PM मोदी ने AAP पर किया हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। पीएम ने यमुना की सफाई और उसकी सुंदरता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि AAP ने दिल्ली के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए, "यमुना मैया की जय" के नारे लगाए।

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के 8 फरवरी के नतीजों ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया। AAP को इस चुनाव में केवल 22 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी ने 27 साल बाद 48 सीटों के साथ सत्ता में वापसी की। इस चुनाव में कांग्रेस ने तीसरी बार भी कोई सीट नहीं जीती।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार