आज रविवार, 23 मार्च 2025 का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर धनु से मकर राशि में होते हुए शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वाश योग बना रहा है, वहीं गुरु और मंगल भी द्विद्वाश योग बना रहे हैं। इन स्थितियों का प्रभाव राशियों पर कैसा पड़ेगा, जानें विस्तार से।
मेष राशि: कारोबार में सफलता और मानसिक शांति की आवश्यकता
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में उन्नति की संभावना है और नए सौदों की शुरुआत हो सकती है, जिससे आत्मसंतोष होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को आज ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आज का दिन मानसिक चंचलता का हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें।
भाग्य: 76%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि: नए व्यापारिक अवसर और सम्मान में वृद्धि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। नया व्यापारिक अवसर सामने आ सकता है और आप नए योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान परिवार को समय देना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन घर से बाहर रह रहे किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। करीबी दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्य: 88%
उपाय: भगवान विष्णुजी की पूजा करें।
मिथुन राशि: संपत्ति से लाभ और पारिवारिक मामलों में सुधार
मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी, और आप खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे। आज कारोबार के क्षेत्र में कोई खास लाभ की उम्मीद नहीं है, लेकिन संपत्ति संबंधी मामलों में आपको फायदा हो सकता है। परिवार में भाइयों के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से उसे सुलझाने का प्रयास करें।
भाग्य: 75%
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।
कर्क राशि: संतान से मिलेगा सहयोग और समाज सेवा में सफलता
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संतान की ओर से समर्थन मिलेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। समाजसेवा से जुड़ी जिम्मेदारियां आज आपको मिल सकती हैं।
भाग्य: 79%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।
सिंह राशि: आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नए आय के स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आय दोगुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्य: 84%
उपाय: भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में सम्मान और जिम्मेदारियां
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण को सराहा जाएगा और आपको सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर अनबन हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
भाग्य: 77%
उपाय: माता पार्वती की पूजा करें।
तुला राशि: कारोबार में मुनाफा और सफलता की संभावना
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है, बशर्ते वह मेहनत से काम करें।
भाग्य: 93%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि: सेहत का ध्यान रखें और मित्रों के साथ समय बिताएं
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। तला-भुना भोजन से बचें, क्योंकि इससे पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कामकाजी योजनाओं में देरी हो सकती है, लेकिन परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। आप मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
भाग्य: 89%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।
धनु राशि: धन प्राप्ति और खुशियों से भरपूर दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है और आप दोनों मिलकर कोई यात्रा कर सकते हैं। ससुराल से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
भाग्य: 88%
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।
मकर राशि: भावनाओं पर नियंत्रण और सावधानी बरतें
मकर राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आज किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आपका धन फंसा सकता है। रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें, क्योंकि कुछ बातें बुरी लग सकती हैं। तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं।
भाग्य: 81%
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
कुंभ राशि: शत्रुओं से बचकर रहें और सोच-समझकर निर्णय लें
कुंभ राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सूझबूझ से काम लें और विरोधियों को मात दें। परिवार से जुड़े निर्णय लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह लें। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस है, तो विशेषज्ञ से परामर्श करें।
भाग्य: 80%
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
मीन राशि: वाहन सुख और परिवार से खुशखबरी
मीन राशि के जातकों को आज वाहन सुख मिल सकता है। व्यापार के संबंध में करीबी मित्रों से राय-मशविरा करें। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा।
भाग्य: 88%
उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।