सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 22 2025 7:18AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं।

मेष (Aries)- मेष राशि के जातकों को आज अच्छे काम करने से किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपने राज किसी से शेयर न करें। काम में आपको ज्यादा भागीदारी दिखानी होगी। लव लाइफ में शांति मिलेगी।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के मामलों में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में आज आपको कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में अपनी आय के अनुसार ही खर्च करें। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा। नौकरी में काम पूरे होने से पहले ही रुक सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को व्यापार में नये प्रोडक्ट से लाभ होगा। व्यापार में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बितायें, नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने होंगे।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को आज अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। अपने ज्ञान और साहस के बल पर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। खान-पान के प्रति सचेत रहें। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर काम करते समय आलस्य से दूर रहें, अन्यथा बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, आज का दिन लाभ कमाने का है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के परिवार में आज अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में माता-पिता का ख्याल रखें। मानसिक तनाव के कारण आपको पूरे दिन सिर दर्द की समस्या रह सकती है। अपने व्यवहार की कमियों को जानें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों को अपने छोटे भाई की संगति पर नजर रखनी चाहिए। आप अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है, बिना किसी चिंता के दिन का आनंद लें। विवाह के मामले में सोच-समझकर जवाब दें।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी पैतृक संपत्ति का ध्यान रखना चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपनों के साथ पराया जैसा व्यवहार न करें, उन पर भरोसा रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ब्लड प्रेशर चेक करते रहें।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वाले लोग आज थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपका मन अशांत रह सकता है। कारोबारियों को बेहतर मुनाफा मिलेगा। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी, स्वास्थ्य के लिहाज से अगर आपका पेट ठीक है तो आपकी आधी बीमारियां अपने आप दूर हो जाएंगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को आज नुकसान हो सकता है, अपना काम सावधानी से करें। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। प्रेम जीवन में गलतफहमियां हो सकती हैं। विद्यार्थी पुरानी गलतियां न दोहराएं।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को अपने कर्तव्यों को पहचानना चाहिए। आज के दिन कार्य स्थल पर आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। साझेदारी में व्यापार अच्छा चलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है।

मीन (Pisces)- मीन राशि के जातकों की उन्नति होगी। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। किसी डील के कारण व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार