सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों का नौकरीपेशा रहेगा अच्छा, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 21 2025 9:33AM

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव होता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों का आज किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में सभी लोग आपके बदले हुए व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। छात्रों को सफलता के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज दाम्पत्य जीवन में झगड़े हो सकते हैं। परिवार में नई योजनाएँ बनेंगी। सुख के साधन उपलब्ध होंगे। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आपके और आपके परिवार के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको कोई नई डील मिल सकती है।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों की सेहत खराब हो सकती है। अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखें। सामाजिक स्तर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लोग आपके काम की चर्चा करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, आपके पिछले प्रयास वर्तमान समय में तरक्की दिलाने वाले हैं।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को माता-पिता और संतान का सहयोग मिलेगा। आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक स्तर पर दिखावे से दूरी बनाए रखें। परिवार में किसी से उपहार मिल सकता है।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों की सेहत आज अचानक खराब हो सकती है। आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को आज रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है। लव पार्टनर की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। दोस्तों के साथ बनाया हुआ कोई प्लान आज कैंसिल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों को आज धन निवेश से लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर काम करते हुए आप राजनीति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनके खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य कारणों से यात्रा संभव हो सकती है। व्यापार में पैसा फंस सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने की बजाय अपनी उदारता दिखाकर स्थिति को संभालने की कोशिश करें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के चलते दोस्तों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करनी चाहिए, जो आपके साथ-साथ आपके मित्रों के लिए भी लाभदायक रहेगी। व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन करना चाहिए।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों की नौकरी में आज कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार में किसी से पुराना विवाद सुलझ सकता है। फिल्म और संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे, फिर भी सावधानी जरूरी है।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखें। सामाजिक स्तर पर आपके काम की सराहना होगी। आज आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार