बिहार चुनाव से पहले आज नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार हो गया। राज्यपाल ने बिहार सरकार के नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नीतीश कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले दिलीप जयसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कैबिनेट विस्तार में सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सभी सात मंत्री बीजेपी कोटे से होंगे।
बिहार में बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। अब बिहार सरकार में 36 मंत्री हो गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में बीजेपी के सभी सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को बधाई भी दी।
कृष्ण कुमार मंटू ने ली मंत्री पद की शपथ
कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली, वे 2015 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे. 2020 में फिर चुनाव जीते। मुखिया के तौर पर राजनीति की शुरुआत की। वह सारण के अमनौर से बीजेपी विधायक हैं। वह कुर्मी समुदाय से आते हैं।
मोतीलाल प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह तेली समुदाय से आते हैं। दो बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
राजू कुमार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. राजू कुमार ने राजनीति की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी से की थी. 2022 में वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते, कुछ समय बाद 2 अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। वह साहेबगंज से बीजेपी विधायक हैं। राजपूत समुदाय से आते हैं।
जीवेश मिश्रा ने ली मंत्री पद की शपथ
जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली, वे पहले भी नीतीश कैबिनेट के सदस्य रह चुके हैं. दरभंगा की जाले सीट से विधायक जीवेश कुमार ने मैथिली में शपथ ली। जीवेश मिश्रा नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री थे। वह भूमिहार जाति से आते हैं।
सुनील कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ
सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. वह जून 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे। सुनील कुमार पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने तीन फिल्में भी बनाई हैं। वह 2005 और 2010 में जेडीयू से विधायक थे। वर्तमान में वह बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक हैं। सुनील कुमार कुशवाहा समुदाय से हैं।
नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुरू
नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है, एक-एक कर 7 बीजेपी विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।