सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ में सफाई कर्मचारियों को डिप्टी सीएम ने इस खास योगदान के लिए किया सम्मानित

यह सम्मान नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और संचारी रोगों के नियंत्रण में उनकी भूमिका को स्वीकार करता है।

Rajat Mishra
  • Oct 1 2024 3:58PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
आज जोन 3 मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी कर्मठता और संचारी रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
 
इस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार,डॉक्टर पी.के. श्रीवास्तव,नगर स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम लखनऊ के अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे पार्षद स्वदेश जी,पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटिहार, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। यह सम्मान नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और संचारी रोगों के नियंत्रण में उनकी भूमिका को स्वीकार करता है।
 
उक्त कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, जोनल सेनेटरी अधिकारी जितेंद्र गांधी व सफाई एवं खाद निरीक्षक संचित मिश्रा के साथ-साथ स्वास्थ्य स्टोर लिपिक आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार