सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पहली बरसात में नपा मंझनपुर के विकास की खुली पोल: मुख्यालय के प्रमुख कस्बे की सड़कों में हुआ जलभराव,नागरिक बोले घर से बाहर निकलना मुस्किल,बच्चे नहीं जा सके स्कूल

कौशांबी। नगर पालिका मंझनपुर में विकास कार्यों की पोल पहली बारिश ने खोल कर रख दी। बरसात के बाद मुख्यालय के कई कस्बों में जल जमाव की समस्या खड़ी हो गई। अमरा हीरो समेत कस्बे के स्थानीय निवासियों को जल जमाव से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाओं के मुताबिक, उनके बच्चे आज स्कूल नहीं जा सके। गंदे पानी में होकर उन्हें भी आना-जाना पड़ रहा है।

अरविंद तिवारी
  • Jul 1 2024 3:24PM
मुख्यालय मंझनपुर नगर पालिका में आम चुनाव से पहले 22 करोड़ से अधिक का विकास कार्य कराया गया। नगर अध्यक्ष ने दावा किया था की बरसात के दौरान कहीं भी जल जमाव की समस्या नहीं खड़े होने पाएगी। लेकिन पहले ही बरसात में नगर अध्यक्ष के दावों की पोल खुल गई है। महेश 2 घंटे की बरसात में मुख्यालय के कई कस्बे जल जमाव की समस्या से जूझने लगे हैं। पानी के निकासी ना हो पाने के चलते कासो की गलियों में गंदा पानी भर गया जिससे आम आदमी समेत राजगीरों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। 

स्थानीय महिला इमराना बेगम के मुताबिक बरसात से पहले दिन ही गली में जल जमाव हो गया जिससे उनके बच्चे आज पहले दिन स्कूल नहीं जा सके गंदे पानी में होकर आना जाना पड़ रहा है। 

नागरिक इरफान के मुताबिक नगर पालिका प्रशासन ने बरसात से पहले दावा किया था कि जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ की गई है बावजूद इसके उन्हें पहले ही बारिश में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

ईओ प्रतिभा सिंह ने बताया, जिन मोहल्लों में जल भराव की समस्या हुई है। वहा सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जल्द समस्या से लोगो को निजात दिलाई जाएगी। नालियों के चोक होने से समस्या हुआ है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार