प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार रूस दौरे पर है। कल शाम पीएम मोदी रूस के मॉस्कों पहुंच चुके है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय दौरे मॉस्कों है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में उन भारतीयों का मुद्दा उठाया था। जो रूसी सेना में काम कर रहे भारतीये है।
भारतीयों की स्वदेश वापसी का मुद्दा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सामने उठाया। अब रूस ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को डिस्चार्ज करके वापस भारत भेज दिया जाएगा। जो कि इन भारतीयों और उनके परिजन के लिए एक खुशखबरी है।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने मॉस्को पहुंचने के बाद रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बात हुई है। ऐसे में पीएम मोदी ने सबसे पहले व्लादिमीर पुतिन के सामने रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को डिस्चार्ज करके वापस भारत भेजने की मांग की थी। साथ ही इस मुलाकात में दोनों के बीच पहील मुलाकात के बाद दूसरी बार मिलने से पहेल ही रूस ने भारत की इस अहम मांग को मान लिया और वॉर जोन में फंसे सभी भारतीयों को वापल भेजने का फैसला किया है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, रूस में भारतीय नागरिकों को रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन भारतीयों सेना को धोखे से सुरक्षा सहायक के रूप में काम करने के लिए सीमा पर भेजा जा रहा है। जानकारी की मानें तो नवंबर 2023 से लगभग 18 भारतीय रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे हुए है। इस दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई है। इस युद्ध में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से भी कई युवक फंसे हुए है। इन्हीं के बारे में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से बात की थी।
पुतिन ने पीएम मोदी से कही ये बड़ी बात
पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को पहुंचने के बाद पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को अपना परम मित्र बताया है। पुतिन ने पीएम मोदी का रूस में भव्य स्वागत किया और कहा कि, दोनों देशों के बीच इस दौरे में अहम बातचीत होने वाली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रुस के राष्ट्रपति आवास यानी क्रैमलिन में डिनर आयोजित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन के बीच बेहतरीन कैमेस्ट्री एक बार फिर से देखने को मिली है।