राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान की है। इसके साथ ही उन्होंने गंगा पूजा और आरती का आयोजन भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में लगभग आठ घंटे बिताएंगी।
बमरौली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह लगभग 9.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर पहुंचने के बाद पक्षियों को दाना भी खिलाया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और हनुमान मंदिर भी जाएंगी।
महाकुंभ का 29वां दिन, 43 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। भारी भीड़ के कारण प्रयागराज पिछले एक हफ्ते से जाम की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य सड़क से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों तक जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
30 किलोमीटर तक फैला जाम, ट्रेन स्टेशन भी नहीं बचें
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक है कि स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। स्थिति को देखते हुए दारागंज (संगम) स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा प्रयागराज की सीमा से जुड़े जिले जैसे भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशांबी, फतेहपुर, सतना, रीवा, चित्रकूट और जबलपुर जैसे शहरों में भी जाम का कहर है। इन शहरों के रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ और जाम की समस्या बनी हुई है।