सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कुंभ वाले पाएंगे लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 6 2025 9:24AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों को आज पुण्य कार्य करना चाहिए. व्यापारियों को अपने स्वभाव में विनम्रता और सरलता बनाए रखनी चाहिए. जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें बुरी संगत से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास उत्तम रहेगा। सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपनी विश्वसनीयता के कारण बॉस को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वालों को अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करनी होगी। अपने स्वभाव की कमियों को दूर करने का प्रयास करें। व्यापारियों को उधारी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के आज खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कारोबारी आज धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। आपका पैसा फंस सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में संदेह की स्थिति के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वाले लोगों को अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेसमैन को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। बिजनेसमैन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. विद्यार्थी पिछले कई दिनों से किसी विषय को लेकर परेशान थे, उन्हें मदद मिलेगी।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। ऑफिस में काम करने वाले लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर सहकर्मियों पर तनाव न फैलने दें, शांति से काम करें. आप अपने प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत। आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आप आत्मविश्वासी रहेंगे, सहकर्मियों के साथ अहंकार की लड़ाई में न उलझें, ऐसा करने से उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए अनसुलझे मामलों में रुकावटें आएंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आगे बढ़ने के लिए आपको खुद को बेहतर साबित करने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। पुरानी बीमारी के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के कारोबार में तेजी आएगी। व्यवसायिक समस्याओं में उलझने की बजाय उनसे निकलने के रास्ते खोजें। आपके अपने लव पार्टनर से जो भी गिले-शिकवे थे वो दूर हो जाएंगे और आप एक बार फिर से अपनी लव लाइफ का आनंद उठा पाएंगे।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों को डर लग सकता है, किसी जानकार व्यक्ति से बात करके डर को दूर करने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर अच्छा व्यवहार करें और अपने बॉस को खुश रखें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वाले लोगों को संतान सुख मिलेगा। व्यवसायी अपने पिछले व्यवसाय में किए गए छोटे निवेश से लाभ कमाने में सक्षम होंगे। बिना रुके कड़ी मेहनत करें, नियोक्ताओं के दफ्तर में आपके काम की सराहना हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को ऑफिस के काम पर जोर देना चाहिए। माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। व्यापारी का किसी सरकारी अधिकारी से विवाद संभव है।

मीन (Pisces)- मीन राशि वाले आज अपने रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी को आपके सहयोग की आवश्यकता होगी, उनका सहयोग करें। आप अपनी विवाह योग्य संतान के विवाह को लेकर चिंतित हो सकते हैं, धैर्य रखें क्योंकि जल्द ही घर में रिश्ता आने की संभावना है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार