सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगी आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 16 2024 9:08AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लंबे समय से चल रहे किसी वाद-विवाद से राहत मिलने वाला रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझ जाएगा, जिसमें आपको जीत मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था तो वह काफी हद तक चुका सकते हैं। आपके द्वारा अपने व्यवसाय में लगाया गया धन वापस मिलने की संभावना है। खून के रिश्ते मजबूत होंगे

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करने की जरूरत है। अगर परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो उसे मिल-बैठकर सुलझाने के बारे में सोचना होगा। 

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी कुछ गलतियों पर पछतावा होगा। अगर आपने किसी को बड़ी रकम उधार दी थी तो उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। अगर व्यापार में कोई परेशानी आ रही है तो वह भी बातचीत से सुलझ जाएगी। आपको कोई भी काम करने से पहले सोच-समझकर करने की जरूरत है। संतान के करियर को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

कर्क (Cancer)-  कर्क राशि वालों को आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से पहले ही अटक सकती है। आपको अपने आस-पास रहने वाले लोगों की चालाकी समझनी होगी। अगर छात्रों ने कोई विषय बदलने का सोचा है तो वो अपने दोस्तों से इस बारे में बात कर सकते हैं। अगर किसी काम को लेकर आपको कोई परेशानी आ रही थी तो वो भी दूर हो जाएगी। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है।

सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातक आज अपने किसी मित्र से किसी जरूरी काम के बारे में बात कर सकते हैं। किसी नए काम में आपकी रुचि रहेगी। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अगर आपने किसी काम में निवेश करने की योजना बना रखी है, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की कही हुई किसी भी बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी भी काम में पैसा लगाने से पहले आपको सोच-विचार करने की जरूरत है। आपको अपने आस-पास रहने वाले दुश्मनों की चालों को समझना होगा।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सोच-समझकर काम करने का रहेगा। आप अधिक खर्च करेंगे। आपकी गलतियां परिवार के लोगों को पता चलेंगी। आपको अपने काम की योजना बनानी होगी। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी दोस्त की याद आ सकती है। लिए गए किसी फैसले पर आपको पछतावा हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अगर पारिवारिक व्यवसाय में कोई परेशानी आ रही थी तो आपको अपने पिता से सलाह की आवश्यकता होगी। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद चल रहे थे तो आपको मिल बैठकर उसे सुलझाने की आवश्यकता है। आपके प्रियजन आपके काम से खुश होंगे।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी परीक्षा में सफल होंगे। छात्र किसी नई रिसर्च में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाहन प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने दिल की बात परिवार के किसी सदस्य को बता सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आपको अपने काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप काम से ज्यादा बेकार की बातों पर ध्यान देंगे। हो सकता है कि आपको अपने पिता से डांट भी पड़े। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। सांसारिक सुख-सौभाग्य के साधनों में वृद्धि होगी। अगर आप किसी बात को लेकर असमंजस में हैं तो उसे दूर करने का प्रयास करें।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। किसी से विवाद में न पड़ें, नहीं तो वह आपके लिए कानूनी मुसीबत बन सकता है। कुछ अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर किसी भी राजनीति का हिस्सा न बनें, नहीं तो इसका असर आपकी पदोन्नति पर पड़ेगा। आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन (Pisces)- मीन राशि के जातक आज कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। नौकरीपेशा लोग बदलाव करने की सोचेंगे, लेकिन अभी इंतजार करना बेहतर रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कोई शुभ कार्य करने की योजना बनाएंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होती नजर आ रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार