रविवार के दिन सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी जाती है। सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों का व्यापार तेजी से बढ़ेगा। सामाजिक स्तर पर आपका स्वभाव अतीत की कड़वाहट को मीठी यादों में बदल देगा। अपनी ऊर्जा को क्रोध में न बदलने दें। कुछ अच्छा करें ताकि आप अपने करियर में आगे बढ़ सकें। व्यापारिक समस्याओं से छुटकारा पाकर आपका व्यापार नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। रविवार का दिन एन्जॉय करने के लिए आप पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा शुभ रहेगा।
मिथुन (Gemini)- पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं। जो लोग काम के कारण घर से दूर हैं, वे घर वापस आने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे काम में बाधा आ सकती है। विद्यार्थी अगर एकाग्रता से पढ़ाई करेंगे, तो सफल होंगे।
कर्क (Cancer)- घर के नवीनीकरण में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। रविवार को भी आपको ऑफिस के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, धैर्य रखें।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे परीक्षा का डर कम होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स की बात माननी चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातकों को अच्छे कर्म करने चाहिए, पुण्य मिलेगा। व्यापार में धैर्य रखें, समय आने पर भाग्य आपका साथ देगा। मेहनत से तरक्की के रास्ते खुलेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों को ही मेहनत करनी चाहिए। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे समाज में आपकी ख्याति होगी।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जल्दबाजी न करें, सही समय का इंतजार करें। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने परिवार के साथ मिलकर निवेश की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को नए लोगों से संपर्क में नुकसान हो सकता है। मन और बुद्धि का संतुलन आपको अच्छे निर्णय लेने में मदद करेगा। रिश्तों में किसी तीसरे का हस्तक्षेप मुश्किलें बढ़ा सकता है। सामाजिक स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर गपशप से दूर रहें।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों के बड़े भाई से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारियों की बातचीत की कला उन्हें बाजार में आगे रखेगी। खर्च और आय का हिसाब रखें। अपने लव पार्टनर से बात करने से आपको राहत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
मकर (Capricorn)- पिता के बताए मार्ग पर चलना लाभदायक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी सराहना होगी। क्रोध में आकर किसी को बुरा-भला न कहें, गलती हो तो तुरंत माफी मांग लें। पदोन्नति चाहने वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा। ऑफिस में किसी की बुराई करने से बचें।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आप जीवन में उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में टीमवर्क और अपनी प्रतिभा से काम पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को चीजों को नए नजरिए से देखना चाहिए, तभी सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
मीन (Pisces)- यात्रा के दौरान किसी से बहस या लड़ाई हो सकती है। छात्र सोशल मीडिया और गेमिंग में उलझकर पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझते हुए व्यवहार करें। रविवार को व्यर्थ न जाने दें, समय का सदुपयोग करें। ऑफिस में काम का बोझ और विरोधियों की गतिविधियां आपको परेशान कर सकती हैं।