प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी पहुंचे। जहां उसका लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "आज असम में यहां एक अद्भुत माहौल है। ऊर्जा से भरा माहौल है। उत्साह उल्लास और उमंग से ये पूरा स्टेडियम गूंज रहा है। झूमर नृत्य के कलाकारों की तैयारी हर तरफ नजर आ रही है। इस तैयारी में चाय बागानों की सुगंध भी है और उनकी सुंदरता भी है। चाय की खुशबू और चाय के रंग को एक चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा?"
पीएम मोदी ने कहा, "मैं असम के काजीरंगा में रुकने वाला, दुनिया को उसकी जैव विविधता के बारे में बताने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं। हमने कुछ ही महीने पहले असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा भी दिया है। असम के लोग अपनी भाषा के इस सम्मान का इंतजार दशकों से कर रहे थे।"