Delhi Politics: ‘दिल्ली की जनता को उनके हाल पर छोड़कर पंजाब भाग गए..’, मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर लगाए भ्रष्टाचार और नाकामी के गंभीर आरोप
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और नाकामी के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि,AAP की लूट की सच्चाई जल्द ही दिल्ली की जनता के सामने आएगी और उनके घोटाले उजागर होंगे. AAP के नेता दिल्ली की जनता को उनके हाल पर छोड़कर पंजाब भाग गए हैं और वहां से ट्वीट कर रहे हैं.