सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बीजापुर मुठभेड़ में 3 लाख के ईनामी माओवादी कमांडर वेल्ला वाचम ढेर, अम्बेली ब्लास्ट की घटना में था शामिल

बीजापुर में माओवादी मुठभेड़: 03 लाख का ईनामी मिलिशिया प्लाटून कमांडर वेल्ला वाचम ढेर, माओवादी सामग्री बरामद

Rashmi Singh/ Yogesh Mishra
  • Apr 22 2025 6:04PM

बीजापुर जिले के थाना बेदरे क्षेत्र के केरपे  तोड़समपारा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर थाना बेदरे और छसबल 7वीं वाहिनी ई कंपनी कैंप नुगुर ने संयुक्त रूप से माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान, शाम करीब 5:30 बजे, माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों द्वारा किए गए जवाबी हमले में एक माओवादी को मार गिराया गया। मुठभेड़ के स्थल से 315 बोर की एक राइफल, विस्फोटक, माओवादी सामग्री और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मुठभेड़ में 03 लाख रुपये के ईनामी माओवादी मिलिशिया प्लाटून कमांडर वेल्ला वाचम को ढेर कर दिया गया। वाचम माओवादी अम्बेली ब्लास्ट जैसी बड़ी घटनाओं में भी शामिल था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज, कमलोचन कश्यप ने कहा कि 2024 के नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त सफलता को देखते हुए, 2025 में भी बस्तर क्षेत्र में माओवादी संगठन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं।

विगत 112 दिनों में बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 87 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए, 213 माओवादियों को गिरफ्तार किया और 179 ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के अनुसार, इस अभियान में सुरक्षा बलों की मजबूत कार्रवाई और स्पष्ट उद्देश्य ने बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार