सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Sanjauli Illegal Mosque: 'सील की जाएगी अवैध मस्जिद...' प्रदर्शन के बीच डिप्टी कमिश्नर का बड़ा ऐलान

मंडी में अवैध मस्जिद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच डिप्टी कमिश्नर ने मस्जिद को सील करने का फैसला लिया है।

Rashmi Singh
  • Sep 13 2024 3:28PM

हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदुओं का आक्रोश जारी है। लैन्ड जिहाद के खतरे के खिलाफ हिन्दू समुदाय एक जुट हो गया है। शिमला के बाद अब मंडी में भी सुबह से ही बड़ी संख्या में हिन्दू लोग इकट्ठा हो गए हैं और संजौली सहित हिमाचल प्रदेश की अन्य अवैध मस्जिदों के खिलाफ सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। विवाद को बढ़ता हुआ देख मंडी के डिप्टी कमिश्नर ने मस्जिद को सील करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि, अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी। मस्जिद को सील किया जाएगा। 

शिमला में भी प्रदर्शन जारी 

आपको बता दें कि शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद परिसर में अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। मस्जिद की ओर मार्च करते समय प्रदर्शनकारियों ने 'हिमाचल ने ठान लिया है, देवभूमि को बचाना है' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसे लोग तोड़ कर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और लाठीचार्ज भी किया। 

मस्जिद विवाद पर क्या बोले CM सुक्खू?

इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, 'मंडी में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मस्जिद विवाद को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी. यह एक शांतिप्रिय राज्य है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। किसी भी धर्म या जाति को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। हमारी सरकार कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है, लेकिन अवैध निर्माण के खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि हम चाहते हैं कि विधानसभा स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर एक समिति बनाए और स्थानीय विवादों का निपटारा करे। स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर एक समिति बनाए जाएगी। बाहर से आकर लोग अवैध निर्माण कर लेते हैं, जिससे लोगों को भी दिक्कत होती है। हिमाचल प्रदेश में प्रदर्शन होते रहते है। इनमें कुछ नया नहीं है। हम शिमला मस्जिद मामले में भी कानून के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार