सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

A&N Islands: पोर्ट ब्लेयर कहलाएगा 'श्री विजय पुरम', केंद्र सरकार ने बदला अंग्रेजों का दिया नाम, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

Sri Vijaya Puram: देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने संकल्प पर चलते हुए पोर्ट ब्लेयर का किया गया नामकरण।

Ravi Rohan
  • Sep 13 2024 5:48PM

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर मोदी सरकार ने 'श्री विजयपुरम' कर दिया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। उन्होंने X पोस्ट में कहा कि, हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का फैसला किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman & Nicobar Islands) भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है,  जिन्हें 2 द्वीप समूहों में विभाजित किया गया है: उत्तरी अंडमान द्वीप समूह और दक्षिणी निकोबार द्वीप समूह। पोर्ट ब्लेयर इस क्षेत्र की राजधानी है और सबसे बड़ा शहर है।

 गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर लिखा कि, "देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का निर्णय लिया है। 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार