सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi Exit Poll: एग्जिट पोल के परिणामों में BJP को दिल्ली में बहुमत की संभावना, AAP के लिए संकट के संकेत, कांग्रेस की स्थिति भी नाजुक

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के विभिन्न एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त के बीच आम आदमी पार्टी के लिए खतरे की घंटी।

Ravi Rohan
  • Feb 5 2025 7:25PM

दिल्ली विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बुरी खबरें आ रही हैं। जिन एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए हैं, उनमें से कई ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता हुआ दिखाया है, जबकि कुछ में पार्टी को बढ़त भी मिलती नजर आ रही है।

सुदर्शन-प्रबोधिनी का एग्जिट पोल: BJP को बहुमत, AAP को नुकसान

सुदर्शन-प्रबोधिनी एग्जिट के Exit Poll में बीजेपी को बहुमत मिलते दिख रही और AAP को भारी नुकसान का अंदाजा है। इसमें BJP को 34-37 सीट, आम आदमी पार्टी को 33-36 सीट का अनुमान है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 01-02 सीट मिल रही है। 

DV Research का एग्जिट पोल: बीजेपी की जीत

DV Research के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में इस बार बीजेपी को 36 से 44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AAP को 26 से 34 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को दो से तीन सीटों के मिलने का अनुमान है।

Mind Brink का एग्जिट पोल: AAP की जीत का अनुमान

Mind Brink के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 से 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है।

JVC का एग्जिट पोल: बीजेपी की बढ़त

JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।

WeePriside का एग्जिट पोल: AAP की सरकार

WeePriside के एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 18 से 23 सीटों के साथ कम सीटों पर संतुष्ट होना पड़ सकता है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

पी मार्क का सर्वे: बीजेपी की बढ़त

पी मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में एक सीट आ सकती है।

पीपल्स इनसाइड का एग्जिट पोल: बीजेपी की बढ़त

पीपल्स इनसाइड के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है।

पोल डायरी का सर्वे: बीजेपी की भारी जीत

पोल डायरी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42 से 50 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटों पर संतुष्ट रहना पड़ सकता है। कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।

चाणक्य स्ट्रेटजीस का एग्जिट पोल: बीजेपी की बढ़त

चाणक्य स्ट्रेटजीस के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

मैट्राइज का सर्वे: AAP और बीजेपी में टक्कर

मैट्राइज के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है।

सट्टा बाजार का अनुमान: AAP की बढ़त

सट्टा बाजार के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 38 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 30 से 32 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को कोई सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है।

वोटिंग का आंकड़ा

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा वोट डाले गए हैं।

पिछली बार के एग्जिट पोल और नतीजे

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 के एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में थे और नतीजे भी उसी दिशा में आए थे। एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिलने का अनुमान था, और जब नतीजे आए तो पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार