भगवान श्री राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी और मंदिर निर्माण की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। आज, दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।
राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन
कामेश्वर चौपाल बिहार बीजेपी के पूर्व सदस्य और बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे। वे राम मंदिर निर्माण के लिए न सिर्फ एक महत्वपूर्ण हस्ती रहे, बल्कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। राम मंदिर निर्माण में उनकी भागीदारी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हीं के द्वारा मंदिर की पहली ईंट रखी गई थी। उनका योगदान भारतीय समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, खासकर राम मंदिर आंदोलन के संदर्भ में।
शोक की लहर
उनके निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। बीजेपी के नेताओं ने कामेश्वर चौपाल को एक सच्चे सिपाही और धर्मनिष्ठ व्यक्ति के रूप में याद किया है, जिनका योगदान हमेशा इतिहास में याद रखा जाएगा। उनके निधन से न केवल राजनीतिक हलकों में, बल्कि समाज के हर वर्ग में एक गहरा शोक छा गया है।
कामेश्वर चौपाल का निधन
बता दें कि बिहार बीजेपी के पूर्व MLC कामेश्वर चौपाल का निधन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कामेश्वर चौपाल राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे। उनके निधन से बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर फैल गई है।
बिहार बीजेपी ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरी शोक व्यक्त की है. पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है, जिसमें कहा गया कि “राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य, और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया और वे मां भारती के सच्चे लाल थे।