सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सम्मानित मतदाताओं से की अपील, कहा- घरों से निकल कर लोकतंत्र के महापर्व में करें योगदान

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया।

Deepika Gupta/Yogesh Mishra
  • Feb 11 2025 12:01PM

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद साव ने नगरीय निकाय के सभी सम्मानित मतदाता भाइयों और बहनों से विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि, ये लोकतंत्र का महापर्व है, प्रत्येक नागरिकों का मतदान एक बड़ा अधिकार है। इस मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से निकले और मतदान अवश्य करें। 

साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने शहरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए अटल विश्वास पत्र जारी किया है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। शहरों के विकास का समग्र योजना अटल विश्वास पत्र में बनाया गया है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, 173 नगरीय निकायों में वोटिंग हो रही है। प्रदेश के 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में मतदान हो रहे हैं। सभी में प्रचंड मतों से भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

साव ने कहा कि, शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को अवश्य जिताएं। केवल भाजपा ही प्रदेश के शहरों का विकास करेगी। महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर जिताएं। इससे शहर स्वच्छ और सुंदर बनेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार