हिंदू धर्म का सबसे ज्यादा रंगीन और उल्लास का त्योहार होली है। होलिका दहन इस बार 13 मार्च को जबकि होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस त्योहार पर दुश्मन भी अपनी दुश्मनी छोड़ दोस्त बन जाते हैं। तो होली पर इन संदेशों के जरिए ऐसे बरसाएं अपनों पर प्यार।
ये त्योहार सभी के पसंदीदा त्योहारों में से एक है। चाहे बच्चा हो या जवान, महिला हो या बुजुर्ग, हर कोई इस दिन रंगों से खेलना और स्वादिष्ठ पकवान का लुत्फ उठाना पसंद करता है। गौरतलब है कि होली फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन मनाई जाती है। चूंकि ये त्योहार अपनों का त्योहार होता है, इसलिए आप भी अपने करीबियों को इन संदेशों के जरिए होली की बधाई दे सकते हैं-
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!
हैप्पी होली 2025
ये रंगो का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है
हैप्पी होली 2025
होली के रंग खुशिया लाएं
भगवान करे ये दिन आपकी जिंदगी में बार बार आए
हैप्पी होली 2025
सोचा किसी को याद करें
अपने किसी खास को याद करें
किया जो हमने फैसला होली मुबारक कहने का
दिल ने कहा क्यों न आपसे शुरूआत करें
हैप्पी होली 2025
वो गुलाल की ठंडक, वो शाम की रौनक,
वो लोगों का गाना, वो गलियों का चमकना,
वो दिन में मस्ती, वो रंगों की धूम,
होली आ गई है... होली है...!
हैप्पी होली 2025