सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 27 2025 9:45AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है।

मेष (Aries)- मेष राशि वाले लोग अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। किसी से कटु वचन न बोलें। आपकी सेहत में सुधार होगा। अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखें। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं।

वृष (Taurus)-  वृषभ राशि वालों की नौकरी में बदलाव हो सकता है। आज नौकरी में देर तक काम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन या प्रेम जीवन में जल्दबाजी न करें। व्यापार में लेन-देन का ध्यान रखें। निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों का सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर कोई गलती न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क (Cancer)-  कर्क राशि वालों का आज परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम जीवन में भी कलह हो सकती है। हो सकता है आप अपने आलस्य के कारण अपना कोई वादा पूरा न कर पाएं, जिससे आपका साथी नाराज हो सकता है। परिवार में रिश्तों को संभालकर रखें।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरी में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार का सहयोग आपके साथ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, जिससे आपकी कई परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को किसी बड़ी बीमारी से राहत मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। करियर में सफलता का सफर जारी रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आलस्य से दूर रहें।

तुला (Libra)- तुला राशि के छात्रों की पढ़ाई में सुधार होगा। आपको होम लोन मिल सकता है। सामाजिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल होंगे। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार में दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को घर और संपत्ति के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में अशांति रह सकती है। कार्यस्थल पर किसी से बहुत अधिक मदद की उम्मीद न करें। व्यवसाय में सफलता पाने के लिए अपने काम को समय दें।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों का साहस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने समय का अच्छे से प्रबंधन करें। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता रहेगा। परिवार में चल रही प्लानिंग परिवार को आगे बढ़ा सकती है।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में शांति रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में आप अधिक लाभ कमा सकते हैं। परिवार में अपनी विलासितापूर्ण जिंदगी पर आप धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी में आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)-  कुंभ राशि वालों के विवेक में वृद्धि होगी। नौकरी में नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपको प्रभावित कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो किसी बड़े की सलाह जरूर लें।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को आज धन का व्यय सावधानी से करना चाहिए। प्रेम जीवन में पार्टनर की जिद महंगी पड़ सकती है। व्यापार को बेहतर बनाने में आप व्यस्त रहेंगे। परिवार में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान में लापरवाही न बरतें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार