आज का दिन राशि के अनुसार कई लोगों के लिए विशेष साबित हो सकता है। कुछ को करियर में नई ऊंचाई मिलेगी तो कुछ को व्यापार में राहत। वहीं, कुछ जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। 29 अप्रैल 2025 को वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज शाम 5:32 तक प्रभावी रहेगी, जबकि सौभाग्य योग दोपहर 3:54 तक बना रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र आज शाम 6:47 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा:
मेष (Aries) - आत्मविश्वास से मिलेगा सम्मान
आज का दिन आपको समाज और परिवार में मान-सम्मान दिला सकता है। किसी विशेष व्यक्ति का घर आगमन हो सकता है। दिनभर ऊर्जावान रहें और कार्यों की गोपनीयता बनाए रखें। व्यवसाय में राहत के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 6
वृषभ (Taurus) - सोच-समझकर बढ़ाएं कदम
आज आत्मनिर्भरता में संतुलन रखें और अनजान लोगों से दूरी बनाएं। मां के सुझाव लाभदायक रहेंगे। आध्यात्मिक रुचि बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उपयोगी रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 2
मिथुन (Gemini) - प्रयासों से मिलेगी सफलता
रुके हुए कामों को पूरा करने का उचित समय है। परिवार के साथ सलाह-मशविरा फायदेमंद रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है।
शुभ रंग: ऑरेंज
लकी नंबर: 1
कर्क (Cancer) - आर्थिक मामलों में रहेगी प्रगति
बिजनेस में सुधार और रुकी पेमेंट मिलने के योग हैं। नौकरी में कोई अहम जानकारी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों को अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: पीच
लकी नंबर: 7
सिंह (Leo) - प्रतिभा को पहचानें और आगे बढ़ें
आज किसी भी कार्य से पहले पूरी जानकारी लें। विद्यार्थियों को आज सफलता मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनियों में प्रमोशन के योग हैं।
शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 6
कन्या (Virgo) - नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दिन शुरू होगा
आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता के संकेत हैं। किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 2
तुला (Libra) - समय रहेगा फलदायक
आज कार्यों में पूरी मेहनत और समर्पण दिखाएं। गुस्से से नुकसान हो सकता है, संयम रखें। ऑफिस और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 5
वृश्चिक (Scorpio) - मिलेगा कोई नया अनुभव
आज कोई खास तोहफा या अनुभव आपके दिन को खास बना सकता है। प्रोफेशनल फील्ड में सुधार की दिशा में कदम उठाएं।
शुभ रंग: पर्पल
लकी नंबर: 9
धनु (Sagittarius) - लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
आत्मविश्वास बनाए रखें और समय का सदुपयोग करें। करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं।
शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 7
मकर (Capricorn) - धनलाभ के बनेंगे योग
इनकम बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में सहमति से कोई संपत्ति संबंधित मसला सुलझ सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 5
कुंभ (Aquarius) - रिश्तों में मिलेगा सम्मान
आज लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: मैजेंटा
लकी नंबर: 4
मीन (Pisces) - नई शुरुआत के लिए अनुकूल समय
रुके काम बनेंगे और कोई नई संपत्ति खरीदने की संभावना बन रही है। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 1