सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Somvati Amavasya 2024: आज रात जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी कर देंगी माला-माल

देशभर में आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है।

Rashmi Singh
  • Sep 2 2024 4:56PM

देशभर में आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। ऐसे में आइए जानते है आज रात को कौन सा उपाय करें, जिससे जीवन की समस्याओं  से निजात मिलेगी। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रशन्न होंगी। वहीं माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में वृद्धी होती है। सोमवती अमाव्सया शुभ मानी जाती है। इस दिन करने वाले अनुष्ठानों से भगवाने शिव और माता लक्ष्मी की कृपा होती है। 

आज के दिन करें ये उपाय

 1.  पीपल के वृक्ष में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए आज के दिन पीपल के वृक्ष की विशेष पूजा करनी चाहिए और हो सके तो वृक्ष की 108 परिक्रमा भी अवश्य करनी चाहिए।

2. पीपल के नीचे एक चौमुखी धी का दीपक भी जलाना चाहिए।

3. अगर कोई जातक दरिद्रता से ग्रस्त है तो उसे तुलसी की भी 108 परिक्रमा करनी चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक संपन्नता आती है।

 4. इसके अतिरिक्त नदी में अगर 5 जलते हुए दिए प्रवाहित किए जाएं तो जातकों के सारे कष्ट समाप्त होते हैं।

 5. संध्याकाल में घर के ईशान कोण में गाय के घी का एक दीपक भी जलाएं।

 6. कर्जा हो गया हो तो उसके लिए अमावस्या के दूसरे दिन से पूर्णिमा तक रोज चंद्रमा को अर्घ्य दें. इससे समृद्धि बढ़ेगी।

 7. अमावस्या वाले दिन किसी जरूरतमंद या गरीब को भरपेट भोजन कराएं।

 भूलकर न करें ये काम

 तुलसी को जल न चढ़ाएं

 सूनसान जगहों पर न जाएं

 मांस-मछली का सेवन न करें

 मदिरा का सेवन न करें

 बेवजह किसी का बुरा न करें

 करें भगवान शिव की पूजा

 सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इस दिन अपने पूर्वजों को याद करें और उनकी पूजा करें। इस दिन पिंडदान करना चाहिए। इस दिन 3 अलग-अलग तरह के दान करने चाहिए। साथ ही सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान करना भी शुभ होता है।

 2 दिन है सोमवती अमावस्या

 इस बार सोमवती अमावस्या दो दिन पड़ रही है। इसकी तिथि को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 2 सितंबर को सुबह 5:21 बजे शुरू होगी। सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे है। और इसका समापन 3 सितंबर 2024 को सुबह 7:54 बजे होगा। इस वजह से इस बार सोमवती अमावस्या 2 दिन मनाई जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार