सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. शिक्षकों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’, सम्मानित किए गए शिक्षक

इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए नगद पुरस्कारों व आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

Rajat Mishra
  • Sep 4 2024 3:00PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक दिवस समारोह’ का शानदार आयोजन आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए नगद पुरस्कारों व आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा, संसद सदस्य, राज्यसभा एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र. द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण से हुआ। 
 
इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. शर्मा ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का विस्तार होेना चाहिए और इसमें शिक्षकों की भूमिका अहम है। सामाजिक विकास में शिक्षकों की भूमिका सदैव प्रासंगिक रहेगी।इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता किंगडन ने अतिथियों व शिक्षकों का हार्दिक स्वागत-अभिनन्दन करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के सभी शिक्षक व अन्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जो बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनका चरित्र निर्माण कर भविष्य निर्माण भी कर रहे हैं। यह समारोह सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गांधी की प्रेरणा से ही आयोजित किया जा रहा है। डा. जगदीश गांधी का मानना था कि शिक्षक ही समाज के भाग्यविधाता हैं। 
 
प्रो. किंगडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि समस्त सी.एम.एस. परिवार व लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है कि सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय के सामने की सड़क ‘स्टेशन रोड’ को अब ‘डा. जगदीश गांधी मार्ग’ से जाना जायेगा, जिसके लिए हम प्रदेश सरकार के आभारी हैं। सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुस्मिता घोष ने भी शिक्षकों का स्वागत करते हुए सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों पर चर्चा की। 
 
‘शिक्षक दिवस समारोह’ में वर्ष 2023-2024 हेतु सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ ही उनकी माताजी व पिताजी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। आई.एस.सी. सेक्शन में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की बायो-टेक्नोलॉजी की शिक्षिका मनीषा मेहरोत्रा एवं आई.सी.एस.ई सेक्शन में सी.एम.एस. गोमतीनगर प्रथम कैम्पस की इंग्लिश विषय की शिक्षिका काकुल कुमार को वर्ष 2023-24 का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक घोषित किया गया। इन दोनों शिक्षिकाओं की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर जबकि पिताजी को शाल ओढ़ाकर सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों को भी नगद धनराशि व आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को नगद पुरस्कार व अन्य उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘एक समर्पित जीवन’ का विमोचन इस अवसर पर खास आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा एवं मंचासीन विशिष्ट अतिथियों ने रिबन खोलकर पुस्तक को जनमानस हेतु लोकार्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि यह पुस्तक भावी पीढ़ी को नई राह दिखाने वाली प्रेरणादायी पुस्तक है। इस अवसर पर सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गांधी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. के कम्युनिकेशन विभाग के हेड ऋषि खन्ना ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण का जोरदार संदेश दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार