सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आलोक त्रिपाठी की जीत से लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों में खुशी की लहर, देश प्रदेश से बधाइयों का लगा तांता

लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने जाने पर एल जे ए के पदाधिकारी व सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई

Rajat Mishra
  • Sep 4 2024 2:15PM

इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ

 
प्रदेश भर के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के शनिवार को विधानसभा के तिलक हाल में हुए चुनाव में मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना के उपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेमंत तिवारी को अध्यक्ष चुना गया जबकि सचिव पद पर भारत सिंह और कोषाध्यक्ष पर आलोक कुमार त्रिपाठी ने विजय प्राप्त की। 
 
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर आकाश शेखर शर्मा,अविनाश चंद्र मिश्रा,संयुक्त सचिव पद पर विजय कुमार त्रिपाठी,अनिल कुमार सैनी एवं नीता देवी ने जीत हासिल की,हेमंत तिवारी लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए। हेमंत तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार मिश्रा को 116 मतों से हराया। हेमंत तिवारी को 395 मत मिले जबकि मनोज मिश्रा को 279 मत मिले। सचिव पद पर हुए मतदान में भारत सिंह ने 192 मत पाकर शिवशरण सिंह को 3 मतों से हराया। शिवशरण सिंह को 179 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी ने 257 मत पाकर विजय प्राप्त की जबकि इंद्रेश रस्तोगी को 174, संजय कुमार चतुर्वेदी को 123, एवं दिलीप कुमार सिंह को 121 मत मिले। इसके अलावा 12 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। 
 
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने जाने पर एल जे ए के पदाधिकारी व सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। एल जे ए उपाध्यक्ष मोहम्मद इनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा,कोषाध्यक्ष संजय पांडे, मंत्री त्रिनाथ शर्मा,संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम,मीडिया प्रभारी रवि शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य जितेंद्र कुमार वर्मा सदस्य अर्जुन त्रिवेदी व जितेंद्र निषाद आदि दिनभर विधानसभा पर मौजूद रहे। मतगणना का परिणाम आते ही सभी के चेहरों पर खुशी की चमक देखते बनती थी और दौड़कर आलोक कुमार त्रिपाठी को बधाई देते हुए सभी ने फूल मालाओं से लाद दिया। 
 
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन तथा आलोक त्रिपाठी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए गया। इसके बाद एल जे ए के राष्ट्रीय महामंत्री विजय आनंद वर्मा जिनकी चुनाव के दौरान तबीयत खराब हो जाने की वजह से उनको सिविल अस्पताल में आईसीयू में एडमिट कराया गया था को देखने के लिए एल जे ए के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य विजय आनंद वर्मा को सिविल अस्पताल देखने के लिए पहुंचे और उनका स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। वही अपनी इस जीत पर आलोक कुमार त्रिपाठी ने एल जे ए के सभी साथियों का दिल से धन्यवाद किया और आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार