सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गुरु पूर्णिमा पर संत देवगिरी बागरेन आश्रम में उमड़ा जनसैलाब

हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संत देवगिरी बागरेन आश्रम पर विशाल कलश, शोभा यात्रा, सत्संग, हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ।

Deepika Gupta
  • Jul 23 2024 12:41PM

हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संत देवगिरी बागरेन आश्रम पर विशाल कलश, शोभा यात्रा, सत्संग, हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही आश्रम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गुरु की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। जो श्रद्धालु अपने गुरु के पास नहीं पहुंच सके उन्होंने घरों में ही चित्र रखकर उनकी पूजा-अर्चना की।

शोभा यात्रा का विशेष आकर्षण महिलाओं की कलश यात्रा थी, सभी भक्तजन गुरु भजनों में भक्तिपूर्ण होकर नाचझूम रहे थे। भीषण गर्मी होने के बावजूद शोभायात्रा में भक्तों के पर नहीं रुख रहे थे। शोभायात्रा से पूर्व ही संत देवगिरी जी महाराज का पहला भजन मैं तो बागरेन को जायूं मेरे वीर का विमोचन भी किया गया। जिसे लेखक विकास खितौलिया जी ने लिखा है और लोककथा गायक रमेश चंद्र तमोरी जी ने अपनी आवाज़ देकर भजन में तो जान डाल दी। 

विकास खितौलिया जी ने बताया की इस विमोचन कार्यक्रम में गुरु महाराज, संतो, समाजजनों का आशीर्वाद तो मिला ही साथ में इत्तेफाक से गुरु आश्रम पर उनके माता पिता का भी आशीर्वाद मिला क्योंकि माता जी उगंती देवी पहली बार गुरु दरबार में पहुंची थी। शोभायात्रा में स्थानीय ग्राम वासियों ने जगह जगह भक्तों के लिए मीठे पानी की व्यवस्था रख रखी थी। शिवराम महामना परिवार ने तो भक्तो के लिए कोल्डड्रिंक की बोतले ही खोल दी थी। 

संरक्षण धारा सिंह खितौलिया, राधेश्याम भीलवाड़ा, मदन चेतीवाल जी ने स्थानीय संत इतवारगिरी जी महाराज की आज्ञानुसार हवन और भंडारा संचालन किया। दिल्ली प्रदेश समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खितौलिया जी ने बताया की इस विशाल आयोजन में समस्त कार्यकारणी और क्षेत्रीय लोगो का विशेष योगदान रहता है। देश में शांति और मानव प्रगति के लिए यहां यज्ञ भी किया जाता है। बागरेन कार्यकारणी समिति के प्रधान बद्री प्रसाद बड़गुजर जी ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन समिति की और किया जाता है । 

भक्तो के माल़पुए, खीर, और सब्जी का भंडारा होता आ रहा है। संत देवगिरी जी महाराज की एकमात्र जीवंत शिष्य साध्वी मीराबाई जी ने कहा की पुराणों, वेदों में भी मानव जीवन के विकास के लिए गुरू के महत्व को ही बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान को भी मनुष्य अवतार में आने के बाद गुरू के पास विद्या अध्ययन करने जाना पड़ा है। हमेशा गुरू के आदेशों का पालन करना चाहिए। सचिव विकास खितौलिया जी इस बात अवगत कराया की कई भामाशाहों ने स्वयं आगे आकर आश्रम निर्माण के लिए सहयोग राशि की घोषणा की है।

सत्संग की रात्रि में सभी श्रद्धालुओं ने गुरु वाणियो को सुनकर आनंदित हुए। सत्संग का संचालन राजेंद्र प्रसाद खितौलिया जी ने किया। सुबह सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के साथ गुरु पूजन, गायत्री मंत्र और गुरु मंत्र जप संकल्प के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान अनेकों श्रद्धालु भक्तजन आश्रम पहुंचकर सत्संग गुरुवाणी एवं प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें प्रमुख थे लालाराम खींची, श्याम लाल राजौरा, मोहर सिंह सेजवाल, राकेश पचौरी, सोहन लाल किराड़, छोटे लाल पचौरी, रमेश महामना, रमेश सांवरिया, चैन सिंह नागर, रूपकिशोर सेजवाल, नरसी नागर, मुरारी महामना, लाला राम मालावलिया, रामनाथ राजौरा, कल्याण बसवाल, मदन खितौलिया, शेर सिंह खितौलिया, नवल सांवरिया, हरी सिंह बुटोलिया, भैरो सिंह सांवरिया, ग्यारसी नेनीवाल इत्यादि ने प्रसाद ग्रहण किया।

सभी कार्यक्रमों में युवा साथियों का भी विषय सहयोग था। जिसमें कपिल चेतीवाल, कार्तिक खितौलिया, विजय महामना, अमित सेजवाल, नीरज खितौलिया, हरीश नागर, नीरज चेतिवाल प्रमुख थे। भरतपुर छात्रावास के अध्यक्ष संजय बुटोलिया जी और उनकी पूरी टीम द्वारा बागरेन आश्रम कार्यकारणी समिति को उनके आश्रम पर निरंतर किए गए विकास निर्माण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार