सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कौशांबी पेपर लीक के सरगना समेत 23 पर गैंगस्टर की कार्यवाही

कौशाम्बी प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र आउट करने वाले गिरोह के खिलाफ कौशांबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। मंझनपुर पुलिस ने अपराध संख्या 236/24 मे बदमाश के गैंग सरगना राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल कुमार मिश्र समेत 22 सदस्यों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग को इंटर स्टेट गैंग माना है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मुताबिक, पुलिस अब प्रशासन की मदद से गैंग द्वारा अर्जित संपत्ति को सरकारी कब्जे मे लेने की तैयारी कर रही है।

अरविंद तिवारी
  • Jul 23 2024 12:54PM
कैसे हुआ पेपर लीक का खुलासा 
 
पिछले कुछ महीनों में प्रदेश  के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के कई मामले सामने आए थे। सबसे बड़ा मामला तब सामने आया जब 11 फरवरी 2024 को आयोजित आरओ-एआरओ परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया। इस घटना से छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया और प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सीएम के निर्देश के बाद एसटीएफ़ ने मामले मे ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए गैंग के सरगना सहित उसे अन्य राज्यो मे फैले सदस्यो को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा।   
 
अन्य प्रदेश मे फैला गिरोह का नेटवर्क 
 
गिरोह का सरगना राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल कुमार मिश्र पुत्र स्व दीना नाथ मिश्रा है, जो प्रयागराज के अमौरा मेजा का निवासी है, लेकिन वर्तमान में भोपाल में रह रहा था। गिरोह में बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के सदस्य भी शामिल थे। इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कर छात्रों से मोटी रकम वसूलना था।  
 
*पुलिस की कार्रवाई* 
 
कौशाम्बी पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद गिरोह के 23 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मंझनपुर व कोखराज थाना मे 420, 467, 468, 471, 34, 201, 419, 465, 120बी, 66 (डी) आईटी एक्ट और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। गिरोह पर प्रयागराज के सिविल लाइन्स थाने मे भी परीक्षा लीक कर लोक व्यवस्था को प्रभावित करने का केस 74/24 मे दर्ज है।   
 
कौन कौन है गिरोह के सदस्य 
 
गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में प्रमुख नाम राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल कुमार मिश्र, सुभाष प्रकाश, रवि अत्री, विक्रम पहल, सुनील रघुवंशी, अमरजीत शर्मा, विशाल दुबे, संदीप पाण्डेय, विवेक उपाध्याय, आयुष पाण्डेय, पुनीत सिंह, नवीन सिंह, अरूण कुमार सिंह, अमित सिंह, डॉ. शरद सिंह, अभिषेक शुक्ला, कमलेश कुमार पाल, अर्पित विनीत जसवन्त, सौरभ कुमार शुक्ला, प्रभात कुमार सिंह, पंडित जी उर्फ देवप्रकाश पाण्डेय, रोशन सिंह पटेल, और संतोष कुमार चौरसिया शामिल हैं। 
 
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, मंझनपुर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 236/24 मे गैंगेस्टर का केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की है। पुलिस अब प्रशासन की मदद से बदमाशो की अपराध के जरिये जुटाई गई संपत्ति को सरकार के कब्जे मे लेने की तैयारी कर रही है। उन्होने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। 
 
 
एसपी ने बताया, इस कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बहाल होगी। छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेकिन प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोहों की चुनौती अभी भी बाकी है। पुलिस की इस मुहिम ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार