मुंबई, बिहार, असम, दिल्ली, यूपी समेत पूरे देश में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के वजह से मुंबईवासियों को जलजमाव से परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। भारी बारिश अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुंबईवासियों को बारिश से अभी तो राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देश के वित्तीय राजाधानी के कई हिस्सों में सुबह से ही 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है।
मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी
बता दें कि, मौसम विभाग के आज मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट मतलब भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बीएमसी ने बताया कि आज शाम 4:39 बजे 3.69 मीटर की ऊंचाई पर हाईटाइड की संभावना है। बीएमसी ने लोगों से अनुरोध किया कि, जब तक कोई जरुरी काम न हो, घर से बाहर न निकलें।
मुंबई में पश्चिमी उपनगरों अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी सबवे में भी पानी भर चुका है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। नगर निगम ने कहा कि, शाम 4:09 बजे अरब सागर में 3.87 मीटर का उच्च ज्वार आएगा। उस समय समुद्र में पानी की निकासी नहीं होना, बारिश और उच्च ज्वार बाढ़ का कारण बन सकता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी मुंबई और पश्चिमी मुंबई में यह आंकड़ा क्रमशः 66.03 मिमी और 78.93 मिमी था।