सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Ratan Tata Death News: राजकीय सम्मान के साथ होगी रतन टाटा की विदाई, आज 10 बजे से लोग कर पाएंगे अंतिम दर्शन

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Rashmi Singh
  • Oct 10 2024 9:50AM

टाटा संस के मानद चेयरमैन  और भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को देर रात मुंबई एक अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार रात करीब 11.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है। रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। दोपहर 3.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

बता दें कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं, रतन टाटा के निधन की खबर खुद उनके परिवार के तरफ से दी गई है। उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा, "हम उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"

आज मुंबई में 10 बजे से रतन टाटा के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन

राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा की अंतिम विदाई होगी। आज मुंबई में 10 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे. मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा. जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं. पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार