सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 10 2024 9:07AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष (Aries)- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी, रुका हुआ पैसा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आप आपसी मतभेद सुलझाने और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं।

वृष (Taurus)- कारोबार में आज बड़ा जोखिम लेना आपके लिए ठीक नहीं है, लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सोचे हुए काम में रुकावटें आएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज अपने अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आज कोई नया समझौता या साझेदारी करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, परिवार में कलह की स्थिति बनेगी। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, व्यापार क्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, जिससे मन शांत रहेगा। आज किसी के प्रति उदार होना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

कर्क (Cancer)-  आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप आज तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे और नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे, किसी पुराने काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलना संभव है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए निर्णायक रहेगा. किसी खास काम के लिए आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आने वाले समय में आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा। आज आप किसी खास मकसद से लंबी यात्रा कर सकते हैं। जो सुखद और सफल रहेगी। लेनदेन में आज आपको लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे।कन्या (Virgo)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आएंगी। परिवार में भी किसी प्रियजन का स्वास्थ्य खराब होने से आर्थिक स्थिति खराब होने की संभावना रहेगी। आज परिवार में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना बन सकती है। कर्मचारियों का अपने वरिष्ठों से मतभेद बढ़ सकता है, जिससे कार्यस्थल पर उन्हें दबाव का सामना करना पड़ेगा।

तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए आम तौर पर अच्छा रहेगा। आय के क्षेत्र में आपको कुछ परेशानियां महसूस होंगी। कार्यस्थल पर विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज किसी से अपने मन की बात शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज कुछ मतभेद सामने आएंगे, जिससे मन परेशान नजर आएगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद और सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।शेयर बाजार में पैसा निवेश करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

धनु (Sagittarius)- आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाएगा। आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें सभी लोग आपका साथ देंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप अपने परिवार के लिए कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आपका दिन परेशानियों भरा रहेगा, सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है. आज कोई नया वाहन आदि न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी रखें।

कुंभ (Aquarius)- आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। संभव है कि आप पर कोई झूठा आरोप लगे, जिससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। व्यापार में आपको अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद से मन परेशान रहेगा।

मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं, कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विजय मिलेगी। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा, रिश्तेदारों या मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।  आज आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार