सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विधायक राजेश्वर सिंह ने पूरा किया अपना वादा, रोशन हुए सरोजनीनगर के कई गांव

विधायक ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ कटी बगिया में चाय पे चर्चा के दौरान बंथरा के आसपास के 10 गावों में अगले 3 दिन में 100 लाइट्स लगवाकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था मजबूत करवाने की घोषणा की थी।

Rajat Mishra
  • Sep 13 2024 9:38PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
जनता से किये अपने वादे पर खरा उतरते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऐसी मिसाल कायम की जो राजनीति में बहुत कम ही देखने को मिलती है। विधायक ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ कटी बगिया में चाय पे चर्चा के दौरान बंथरा के आसपास के 10 गावों में अगले 3 दिन में 100 लाइट्स लगवाकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था मजबूत करवाने की घोषणा की थी।
 
विधायक की घोषणा के साथ उनकी टीम सक्रिय हो गयी और 2 दिन के भीतर 12 गावों बंथरा बाजार, पहाड़पुर, ⁠बनी, ⁠सराय सहजादी, ⁠भौंकापुर, ⁠बेंती, ⁠लतीफनगर, ⁠गढ़ी चुनौटी, नारायणपुर, बीबीपुर, ऐन और नीवां में भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 110 लाइट्स स्थापित करवा दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नेद्र सिंह, मण्डल मंत्री राम दयाल मौर्या, बूथ अध्यक्ष राजन सिंह, महामंत्री अनूप सिंह, संजय सिंह और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
 
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बंथरा क्षेत्र में इन लाइट्स को CSR फण्ड के माध्यम से लगवाया जा रहा है। बता दें कि इन गावों के ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रात में असामाजिक तत्वों की गतिविधयां बढ़ने की बात बताई थी, चाय पे चर्चा के दौरान इस बात का पता चलते ही डॉ. राजेश्वर सिंह ने फ़ौरन पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढाए जाने की बात कही और ऐसी गतिविधयों को असफल बनाने के लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करते हुए अगले 3 दिन में 100 लाइट लगवाने की घोषणा की थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार