सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar Cabinet Expansion: CM नीतीश के नेतृत्व में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP के 7 नए मंत्रियों का होगा शपथ ग्रहण, दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार में होगा कैबिनेट का विस्तार, बुधवार को भाजपा के सात नेताओं को मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

Ravi Rohan
  • Feb 26 2025 3:50PM

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को शाम 4 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में भाजपा के कोटे से 7 नए मंत्रियों की नियुक्ति की जा रही है। इन नेताओं में प्रमुख नाम हैं संजय सरावगी, जिवेश मिश्रा, राजू सिंह, विजय मंडल, सुनील कुमार, मोतीलाल प्रसाद और कृष्ण कुमार मंटू।

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में

 राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आज शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें बिहार की सत्ता में बदलाव देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ मंत्री की सूची लेकर राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव से मुलाकात की।

भाजपा कोटे से 7 मंत्री नियुक्त किए जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में सभी नए मंत्री भाजपा के कोटे से होंगे। हालांकि, पार्टी द्वारा इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह जानकारी पार्टी द्वारा फोन पर संबंधित नेताओं को दी जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूला को बताया। बता दें कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर थे और उन्होंने भाजपा के नेताओं के साथ बैठक की थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार