सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi New CM: BJP विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का हुआ ऐलान, रेखा गुप्ता लेंगी CM पद की शपथ, प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम

Delhi CM Name Announcement: BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, दिल्ली को मिली नई महिला मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे उपमुख्यमंत्री। पर्यवेक्षक ने औपचारिक ऐलान कर दिया है।

Ravi Rohan
  • Feb 19 2025 8:08PM

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी कार्यलय में बुधवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के आगामी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों का आधिकारिक रूप से ऐलान किया। इस बैठक में कुल 48 विधायक शामिल हुए, और सांसदों को भी इस मीटिंग में बुलाया गया था।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चयन

बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। उनके नाम पर मुहर लगी, और गुरुवार को रेखा रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस बैठक में प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुना गया, और उनकी नियुक्ति पर भी मुहर लगी। इसके अलावा, विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर नियुक्त किया गया।

रेखा गुप्ता: दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा का काफी लंबा इतिहास रहा है। रेखा 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा, 2003-2004 तक उन्होंने दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के सचिव का पद संभाला, और 2004-2006 में वह भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव भी बनीं।

रेखा गुप्ता 2007 से 2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष भी रही हैं। वह 2025 में शालीमार बाग से जीतकर विधानसभा में आईं। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार, बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। हालांकि, 2015 और 2020 में वह आप उम्मीदवार से चुनाव हार गई थीं।

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियां

रेखा गुप्ता का राजनीति में लंबा इतिहास है। वह 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रह चुकी हैं और 2010 से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद भी रह चुकी हैं। 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

दिल्ली में BJP ने एक नई राजनीतिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया है, जहां रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की राजनीतिक पटल पर बदलाव देखने को मिलेगा। उनके साथ प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता का नेतृत्व पार्टी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार