सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ जिलाधिकारी ने किया चिनहट जंक्शन का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर नगर निगम द्वारा बताया गया कि यातायात के सुचारू आवागमन के लिए नागर निगम द्वारा जंक्शन पर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है।

Rajat Mishra
  • Feb 18 2025 8:33PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सड़क सुरक्षा बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा चिनहट जंक्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा चिनहट जंक्शन से की गई। 
 
निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर नगर निगम द्वारा बताया गया कि यातायात के सुचारू आवागमन के लिए नागर निगम द्वारा जंक्शन पर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जंक्शन का सर्वे कराते हुए जंक्शन पर जो पोल्स लगे है उनको शिफ्ट करने के बाद उस जगह को भी मोटरेबल कराने का कार्य कराया जाए। उक्त के साथ ही निर्देश दिया कि कठौता की ओर से जो ट्रैफिक कामता को जाता है उसको फ्री लेफ्ट बनाते हुए सर्विस लेन पर डायवर्ट किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक लोड कम हो सके। निरीक्षण के दौरान जंक्शन पर ऑटो और ई रिक्शा द्वारा अव्यवस्थित ढंग से पार्किंग की गई थी जिससे यातायात बाधित हो रहा था। जिसके सम्बन्ध में जोनल अधिकारी नगर निगम को निर्देश दिए गए की ऑटो और ई रिक्शा के स्टैंड को जंक्शन से दूर व्यवस्थित ढंग से शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए।  
 
चिनहट जंक्शन के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी शारदा सहायक कैनाल कठौता बैराज एवं बैराज स्थित पम्प हाउस का भी निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतेंद्र नाथ, चीफ इंजीनियर नगर निगम, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार