राजस्थान की राजधानी जयपुर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक हिंदू मंदिर के अंदर असामाजिक लोगों ने मांस के टुकड़े फैंके है और मंदिर के सभी जालियां तोड़ी गई है। मौके पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और भाजपा के कार्यकर्ता जायजा लेने पहुंचे।
जानकारी के लिए बता कि यह घटना शास्त्री नगर के भट्टा बस्ती स्थित शबरी कानन पार्क में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की है। जहां आज सुबह आरती के समय कुछ असामाजिक लोगों ने मंदिर की छत पर और मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े फैंके और मंदिर की सभी जालियों को भी तोड़ा। मंदिर के पीछे भी मांस के टुकड़े दीवारो पर मिले। बता दें कि बट्टा बस्ती थाना, मंदिर के बिलकुल करीब है लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
पुलिस प्रशासन को लगाई फटकार
घटनास्थल का जायजा लेने सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे है। विधायक शर्मा ने, लोगों की समस्याएं सुनकर समझाइश की। बट्टा बस्ती के पुलिस प्रशासन की फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
लोगों की भावनाएं हुई आहत
इस घटना के बाद वहां के मौजूद हिंदू स्थानिय लोग बहुत प्रभावित हुए। उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वहां के सभी लोग पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है।