सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन... सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बीते मंगलवार यानि 7 नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि पहुंची। जहां सबसे पहले उन्होंने राजभवन में राज्य के जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की।

Sonam Gurung
  • Nov 8 2023 7:10PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि 8 नवंबर को बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा बदरी विशाल के दर्शन किए। जहां मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, उनके स्वागत के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। 

उत्तराखंड के दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बीते मंगलवार यानि 7 नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि पहुंची। जहां सबसे पहले उन्होंने राजभवन में राज्य के जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। वहीं, वह आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुबह 10: 20 बजे बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का फूलों से स्वागत किया। 

जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सीएम धामी सहित जिलाधिकारी के साथ मंदिर पहुंचकर बद्री विशाल की वेद पाठ एवं पूजा-अर्चना की। बता दें कि वह मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कीबदरीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया। 

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति को बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। इसके बाद मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बदरीनाथ धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं से मिली। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने बदरीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी होंगी शामिल

अगले दिन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। उत्तराखंड के लिए भी यह गर्व की बात है कि ज्य स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार कोई राष्ट्रपति शामिल हो रहा है। इस दौरान वह राज्य को संबोधित भी करेंगी। जिसके बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार