सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Weather Forecast: फरवरी में मई जैसी गर्मी, दिल्ली-NCR में पहुंचा 30 डिग्री तक पारा, जानें UP-बिहार समेत इन राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में फरवरी में मई जैसी गर्मी पड़ रही है।

Rashmi Singh
  • Feb 15 2025 9:55AM

उत्तर भारत में इस समय तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली समुद्री हवाओं के कारण राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थितियां बनी हुई हैं, जिससे दिन में भी कोल्ड डे का एहसास हो रहा है।

विकसित पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पछुआ हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। रविवार (16 फरवरी) के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव होगा, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर धूप रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार (15 फरवरी) को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन 18 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है, जिससे आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान का मौसम

उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। यूपी में 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राजस्थान में तापमान में 2 से 5 डिग्री की वृद्धि देखी गई है, और बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 17 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा-पंजाब के किसानों के लिए अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के चलते किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल की सिंचाई फिलहाल रोकने की सलाह दी है, क्योंकि हवाओं से पानी जल्दी सूख सकता है। 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का असर जारी है और घाटी में बर्फबारी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तापमान माइनस में रहेगा। पहलगाम में माइनस 5 डिग्री, श्रीनगर में माइनस 4 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल गर्मी का असर ज्यादा रहेगा और मार्च में तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार