वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 942 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।
वीरता पुरस्कार में किस विभाग से कितने
95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया जाएगा। जिनमें सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 28 जवानों नक्सली क्षेत्रों के, 28 जम्मू और कश्मीर के, 03 उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के और 36 अन्य क्षेत्रों से वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।
विशिष्ट सेवा किस विभाग के कितने जवान
बता दें कि, विशिष्ट सेवा (President's Medal for Distinguished Service) के तहत कुल 101 पदक दिए गए। इसमें 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड, और 04 सुधार सेवा (Reforms Department) के कर्मियों को पदक प्रदान किए जाएंगे।
वहीं, सराहनीय सेवा (Medal for Meritorious Service) के तहत 746 पदक दिए गए। इनमें से 634 पदक पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड, और 36 सुधार सेवा के कर्मियों को प्रदान किए जाएंगे।
राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट:-
छत्तीसगढ़: 11 जवान
ओडिशा: 6 जवान
उत्तर प्रदेश: 17 जवान
जम्मू और कश्मीर: 15 जवान
असम राइफल्स: 1 जवान
बीएसएफ: 5 जवान
सीआरपीएफ: 19 जवान
एसएसबी: 4 जवान
उत्तर प्रदेश फायर विभाग: 16 जवान
जम्मू-कश्मीर फायर विभाग: 1 जवान
विशिष्ट सेवा पुरस्कार का राज्यवार विवरण
विशिष्ट सेवा पुरस्कार के तहत विभिन्न राज्यों और विभागों को सम्मानित किया गया। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, एनडीआरएफ, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कर्मियों को एक-एक पुरस्कार मिलेगा।
कुछ राज्यों और विभागों को दो-दो पुरस्कार भी दिए गए, जैसे बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी और केरल (फायर डिपार्टमेंट)। दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को तीन पुरस्कार मिले, जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पुलिस को चार-चार पुरस्कार दिए गए। सीआरपीएफ, सीबीआई को छह और आईबी को आठ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि, यह सम्मान उन कर्मियों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों और साहसिक प्रयासों से समाज की सुरक्षा और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिए है।