सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Maharashtra: ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

Deepika Gupta
  • Jan 25 2025 12:21PM

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर परिमंडल 3 के अंतर्गत मानपाड़ा और महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें इन नागरिकों को पकड़ा गया। 

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी नागरिक जरूरी कागजात के बिना भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे। उनकी गिरफ्तारी मानपाड़ा और महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की टीमों ने की। गिरफ्तार नागरिकों पर पासपोर्ट अधिनियम 1920 और विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इनसे पूछताछ की जा रही है ताकि उनके भारत आने और यहां रहने के उद्देश्य का पता लगाया जा सके। पुलिस ने यह भी बताया कि वे इस घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।

ठाणे पुलिस की अपील: ठाणे पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार