सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal:सिंह राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 3 2025 7:48AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)-आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं, किसी काम से बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। साथ ही परिवार में किसी बात पर विवाद होने से मन परेशान रहेगा।

वृष (Taurus)- आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी परिचित से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नई साझेदारी शुरू होगी. परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)- आप किसी खास काम से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अगर गाड़ी चलाते समय सावधानी नहीं बरती तो आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। अपना कार्यस्थल न बदलें।

सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको किसी नए काम का ऑफर मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo)- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप किसी खास काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। मन परेशान रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. विवाद से दूर रहें।

तुला (Libra)- आज आप अनावश्यक विवादों में फंस सकते हैं। आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने विरोधियों की किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में आपके काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाएगी। इसके अलावा परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपकी सेहत ख़राब हो सकती है. इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। आज अपना कार्यस्थल बदलना आपके हित में नहीं रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति से बचें। 

धनु (Sagittarius)- आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही आपको व्यापार में घाटा भी उठाना पड़ सकता है। वहीं यह समय आपके लिए उपयुक्त नहीं है, संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद का माहौल बन सकता है। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी।

मकर (Capricorn)- आज आपका मन परेशान रहेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। आज बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न लें। साथ ही आज अपना कार्यस्थल बदलना भी आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। इसके अलावा आपके मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर कोई बड़ी साझेदारी भी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। 

मीन (Pisces)- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर आपका अपने मित्र से विवाद हो सकता है, जिससे आपसी कलह की स्थिति उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कोई बड़ा ऑफर आपके हाथ से फिसल सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार