सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 4 2025 9:33AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आपकी राशि में चंद्रमा होने से आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा। ऐसा लगता है कि प्रतियोगी छात्रों की कुछ इच्छाएं पूरी हो गई हैं, जिसकी वे कामना कर रहे थे। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उनकी व्यापारिक समस्याएं पार्टनर की मदद से हल हो जाएंगी।

वृष (Taurus)- बिजनेसमैन को किसी कारण से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप धैर्य रखेंगे तो समय जल्द ही आपके पक्ष में होगा। मुंह और दांतों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें, थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें। 

मिथुन (Gemini)- खुद के साथ-साथ घर के बुजुर्गों को भी नई तकनीक से अपडेट करें, समय के साथ उनका अपडेट होना भी जरूरी है। प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेमी के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। अगर आप घर पर व्यायाम करते हैं तो सावधान रहें क्योंकि नसों में खिंचाव आ सकता है।

कर्क (Cancer)- अगर किसी खिलाड़ी को अपना भविष्य संवारना है तो उसे बुरी संगत से दूरी बनानी होगी। फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, नहीं तो मोटापा और बीमारियां दोनों बढ़ सकती हैं।

सिंह (Leo)- कार्यस्थल पर आपके बॉस की महत्वपूर्ण सलाह आपके बहुत काम आएगी, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। अप्रत्याशित खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कन्या (Virgo)- कार्यस्थल पर आपके बॉस की महत्वपूर्ण सलाह आपके बहुत काम आएगी, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। अप्रत्याशित खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

तुला (Libra)- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों का लंबा इंतजार खत्म हो सकता है। आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना होगा, वहीं दूसरी ओर अपनी बिगड़ी हुई दिनचर्या को सही करने पर भी ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पैरों में दर्द होने की आशंका है।

वृश्चिक (Scorpio)- कार्यस्थल पर आपको ऑफिशियल कार्यों पर ध्यान देना होगा. अशांत मन से काम करने से काम में गलतियां होने की संभावना बढ़ जाती है। कामकाजी महिलाओं के लिए घरेलू कलह और अशांति स्वास्थ्य समस्याओं और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन शुभ रहने वाला है।

धनु (Sagittarius)- घर के पूजा स्थल को साफ करें और अपने परिवार के साथ भगवान गणेश के भजन गाएं। सेहत में आपको आंख और सिरदर्द से परेशान होना पड़ सकता है. नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर विपरीत लिंग का सम्मान करना चाहिए और उनके साथ किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहिए।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों का संपत्ति को लेकर अपनी मां से विवाद हो सकता है। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आप उन कार्यों को पूरा करने में रुचि लेंगे जिनमें आप संतुष्टि महसूस करते हैं और जिन्हें आप रचनात्मक तरीके से करने में माहिर हैं।

कुंभ (Aquarius)- किसी कुम्भ मित्र की मदद करें। शुक्ल और ब्रह्म योग बनने से व्यापार में बेहतर मुनाफा मिलने की संभावना अधिक है। करियर को चमकाने के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो हृदय रोगियों के लिए अधिक तैलीय भोजन के सेवन से बचना फायदेमंद रहेगा।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में रिश्तों में गर्माहट आएगी। आंद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से व्यापार में राजनीतिक सहयोग से आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार