सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत-रूस की दोस्ताना मुलाकात से अमेरिका को ऐतराज, 'रणनीतिक स्वायत्तता' वाले बयान पर विदेश मंत्रालय ने किया पलटवार

पीएम मोदी के रूस दौरे से नाराज थे अमेरिकी राजदूत, विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारी भी अपनी अलग सोच है।

Ravi Rohan
  • Jul 19 2024 7:47PM

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की 'रणनीतिक स्वायत्तता' वाले बयान पर भारत ने पलटवार किया है। पीएम मोदी के रूस दौरे के ठीक बाद आयी अमेरिकी राजदूत की यह टिप्पणी अमेरिका की नाराजगी को जाहीर करती है। एरिक ने कहा था कि, भारत-अमेरिका संबंध पहले से ज्यादा गहरे हैं, पर भारत को अमेरिका की दोस्ती को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस पर  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि, दूसरे देशों की तरह भारत भी अपनी 'रणनीतिक स्वायत्तता' को महत्व देता है। अमेरिकी राजदूत को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। इस तरह हमारे विचार भी अलग हैं। हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी हमें एक-दूसरे के विचारधारा का सम्मान करते हुए कुछ मुद्दों पर असहमत होने की गुंजाइश देती है।

युद्ध कोई दूर नहीं है- गार्सेटी

प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा से अमेरिका भड़क सा गया था। इसके बाद एक कार्यक्रम में धमकी भरे लहजे में गार्सेटी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘युद्ध कोई दूर नहीं है’। संघर्ष के दौरान रणनीतिक स्वायत्तता लागू नहीं होती है। साथ में उन्होंने कहा की, वे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की कदर करते हैं।

चर्चा करने को दुसरें मुद्दे हैं- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि, "भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक, वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी है। हमारे पास चर्चा करने के लिए कई और मुद्दे हैं। दोनों पक्ष कई पहलुओं पर परस्पर बातचीत करते हैं और हम उन तमाम मुद्दों पर चर्चा करते हैं जो दोनों पक्षों के लिए लाभकारी हैं। राजनयिक बातचीत का विवरण साझा करना भारत की प्रथा नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार