सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इंडिगो फ्लाइट में आसिफ खान ने महिला डॉक्टर से की छेड़खानी... विरोध के बाद भी करता रहा दुर्व्यवहार, पुलिस ने...

Maharashtra News: दिल्ली से छत्रपति संभाजीनगर सफर के दौरान आसिफ खान अनवर अहमद बार-बार महिला डॉक्टर से करता रहा छेड़खानी।

Ravi Rohan
  • Sep 4 2024 12:03PM

दिल्ली से छत्रपति संभाजीनगर की फ्लाइट के दौरान आसिफ खान नाम के व्यक्ति ने आगे की सीट पर बैठी एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। यह घटना बीते सोमवार शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे के बीच की है। सफर के दौरान आरोपी ने महिला के साथ छह बार गलत हरकत की। विमान के संभाजीनगर में उतरते ही महिला ने इस मामले की शिकायत एमआईडीसी सिडको पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

आरोपी की पहचान आसिफ खान अनवर अहमद (उम्र 39, निवासी बारी कॉलोनी, कटक गेट छत्रपति संभाजीनगर) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से 5 घंटे तक पूछताछ की, फिर नोटिस देकर कर उसे छोड़ दिया। आसिफ खान अनवर अहमद एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर है।

मना करने पर भी दिखाई बेशर्मी

 महिला डॉक्टर अपने पति के साथ किसी निजी काम से दिल्ली गयी थी। वे इंडिगो विमान से दिल्ली से छत्रपति संभाजीनगर जा रहे थे। महिला डॉक्टर आगे की सीट पर बैठी थीं और आरोपी आसिफ खान पिछली सीट पर बैठा हुआ था। उसने पीछे से ही महिला डॉक्टर के कपड़े से छेड़छाड़ की कोशिश की। फिर शरीर को हाथ लगाते हुए आपत्तिजनक व्यवहार किया। इसका एहसास होते ही महिला ने उसे फटकारा, लेकिन उसने फिर भी ऐसा छह बार किया। महिला डॉक्टर ने यह बात अपने पति को बताई।

मामले की चल रही जांच

 छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही पीड़ित महिला डॉक्टर ने एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने 112 नंबर पर संपर्क कर पुलिस को बुलाया। पुलिस आरोपी आसिफ खान को शहर के सिडको एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ले गई। वहां महिला ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रात 11 बजे तक आरोपी से पूछताछ की। इस मामले में आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर ने पुलिस उपनिरीक्षक राधा लाते को सौंपी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार